Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, फिर भी चार धाम यात्रा जारी

Kedarnath Dham covered a sheet of snow, yet Char Dham Yatra continues




देहरादून, 26 अक्टूबर। उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में सोमवार भोर से हो रही बर्फबारी ने स्वच्छ, धवल चादर सरीखा रूप ले लिया है।

बर्फबारी से हवाई सेवा पर प्रभावित हुई है। राहत बल यहां लगातार बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।

देवस्थानम बोर्ड के प्रवक्ता डा0 हरीश गौड़ ने आज यहां बताया कि रविवार शाम श्री केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हुई। इससे धाम हेतु हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हुई। 

उन्होंने बताया कि हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा रही है। बेहद सर्द मौसम के बादवजूद चार धाम यात्रा जारी है।

श्री गौड़ ने बताया कि ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। ऋषिकेश में विभिन्न विभागों यथा- देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा- स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, नगर निगम, संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों की सहायता मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिये सड़क मार्ग सुचारू है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad