Millionaire woman eloped with rickshaw driver lover, age difference of 13 years, shocking incident in Indore
Indore news 26 अक्टूबर। बहुत पुरानी कहावत है, प्यार अंधा होता है। इंदौर की इस प्रेम कहानी के बारे में पढ़ेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक 45 साल की महिला अपने से प्रेमी के साथ भाग गई। उसका प्रेमी उम्र में न सिर्फ उससे छोटा है बल्कि हैसियत में भी उसके आगे कहीं नहीं ठहरता। असल में वह रिक्शा चलाता है, जबकि महिला काफी धनी घर से है। अब दोनों की प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
47 लाख रुपए और जेवर लेकर गई
यह घटना इंदौर के खजराना क्षेत्र की है। महिला अपने साथ घर से 47 लाख रुपये और बेशकीमती जेवर भी लेकर गई है। महिला और उसके प्रेमी रिक्शा चालक का मोबाइल भी बंद है। महिला के घर से गायब हुए करीब 8 दिन हो चुके हैं। उसे ढूंढने की काफी कोशिश करने के बाद महिला के पति ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।
जमीन के सौदे का था पैसा
जानकारी के मुताबिक महिला के ससुराल और मायका दोनों पक्ष काफी समृद्ध हैं। इनके परिवार के पास करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। जिस रिक्शा चालक के साथ महिला का अफेयर था उसका नाम इमरान बताया जा रहा है। हालांकि उसका इस रिक्शा चालक के साथ कब और कैसे शुरू हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक महिला के ससुराल में हाल ही में जमीन का सौदा हुआ था। इसका पैसा घर में रखा हुआ था। यही पैसा लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ भागी है।
