Business Idea: Start this business for just 8 thousand rupees from the beginning, after just a little hard work, you will earn in lakhs.
Small Business Idea: इस बिजनेस को कोई भी कर सकता है. आजकल कई महिलाएं अपने घर से ही इस बिजनेस को कर रहीं है और बेहतर मुनाफा कमा कर रही हैं. शुरुआती तौर पर आपको केवल 8 से 10 हजार रुपये की जरूरत पड़ेगी.
Profitable Business Idea: अगर आप अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, जिसमें कम निवेश में अच्छी खासी कमाई हो और ये हर सीजन में चले. तो हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं. इन दिनों हर शहर में इस बिजनेस की काफी डिमांड है. इसको शुरू करने में आपको केवल 8 से 10 हजार रुपये की जरूरत पड़ेगी. इस बिजनेस के लिए आपको किसी लाइसेंस या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप अपने घर से ही स्टार्ट कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं टिफिन सर्विस बिजनेस (Tiffin Service Business) की. आइए आपको इस बिजनेस के बारे में सबकुछ बताते हैं.
आजकल लगभग हर शहर में तमाम छात्र और कामगार लोग रहते हैं, जिन्हें टिफिन सर्विस की जरूरत रहती है. काम और पढ़ाई के सिलसिले में लोग अपने घर से दूर रहते हैं. ऐसे लोग चाहते हैं कि उन्हें कम कीमत में अच्छा और घर जैसा खाना मिल जाए. ऐसे लोगों की डिमांड को आप इस बिजनेस के जरिए पूरा कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस बिजनेस में माउथ-पब्लिसिटी ज्यादा कामयाब होती है. ऐसे में टिफिन का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा हो सकता है.
इतने रुपये में होगा बिजनेस शुरू
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है इसे आप अपने घर की किचन से ही स्टार्ट कर सकते हैं. शुरुआती तौर पर आपका 8 से 10 हजार रुपये का खर्चा हो सकता है. लेकिन कुछ ही दिनों में आपकी अच्छी इनकम होने लगेगी. ये बिजनेस आपके द्वारा तैयार खाने पर निर्भर है अगर खाने की क्वालिटी अच्छी होगी तो आपका बिजनेस अच्छा चलेगा.
इतनी होगी कमाई
इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे कोई भी स्टार्ट कर सकता है. घरेलू महिलाएं भी घर में आसानी से इस कारोबार को स्टार्ट कर सकती हैं. अगर आपका खाना लोगों को पसंद आता है तो आप हर महीने 1 से 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. आजकल कई महिलाएं घर से ही इस बिजनेस को कर रहीं हैं और कमाई कर रही हैं.
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



