Petrol Diesel Price: Petrol price in Bhopal is 115 while diesel price crosses 104
Bhopal news . Petrol Diesel Price in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 115.62 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 104.98 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 115 तो डीजल की कीमत 104 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई. पेट्रोल की कीमत 115.62 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 104.98 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
कल भी कई शहरों में बढ़ी थी कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी जिसके साथ देश भर में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयीं. ईंधन की कीमतों में लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया है. सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 106.54 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.44 रुपये प्रति लीटर हो गयी. वहीं मुंबई में, डीजल अब 103.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 95.27 रुपये प्रति लीटर रही. कीमतों में बढ़ोतरी का यह लगातार दूसरा दिन रहा. 18 और 19 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि उससे पहले लगातार चार दिन कीमतों में हर दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी.
जहां पेट्रोल पहले ही देश के सभी प्रमुख शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक का आंकड़ा छू चुका है, डीजल भी एक दर्जन से अधिक राज्यों में उस स्तर को पार कर चुका है और श्रीनगर से लेकर चेन्नई तक कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है. श्रीनगर में डीजल की कीमत 99.14 रुपये प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 99.59 रुपये हो गयी है. सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के सीमावर्ती शहर गंगानगर में है जहां पेट्रोल 118.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 109.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
सितंबर के अंतिम सप्ताह में कीमतों में बदलाव में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल को समाप्त करने के बाद से, पेट्रोल की कीमतों में यह 18वीं वृद्धि है और डीजल की कीमतों में 21वीं बार वृद्धि हुई है. स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड बृहस्पतिवार को 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. एक महीने पहले ब्रेंट की कीमत 73.92 डॉलर प्रति बैरल थी.
तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बराबर दरों पर रखता है. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में वृद्धि की वजह से पेट्रोल के लिए 28 सितंबर और डीजल के लिए 24 सितंबर को दर संशोधन में तीन सप्ताह का अंतराल खत्म हो गया था.तब से डीजल की कीमत में कुल 6.85 रुपये और पेट्रोल की कीमत में 5.35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



