Computer operator's body found hanging steps taken due to debt trouble.
Multai News . मुलताई तहसील कार्यालय में स्थित लोक सेवा केंद्र में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर चन्दोरा खुर्द निवासी बंटी डहारे का शव गुरुवार को उसके खेत मे बने मवेशी बांधने के कोठे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
प्राप्त जानकारी अनुसार मुलताई नगर से लगे हुए ग्राम चंदोरा खुर्द निवासी विश्वास उर्फ बंटी डहारे गुरुवार सुबह 9:30 बजे के दरमियान बंटी बाड़ेगांव मार्ग पर स्थित स्वयं के खेत में गया था जिसके लगभग एक घंटे बाद खेत के बटाईदार ने कोठे में बंटी का शव फांसी पर लटका देखा जिसके बाद उसने बंटी के परिजनों एव ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बंटी के परिजन तत्काल खेत में पहुंचे और डायल 100 वाहन को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
कंप्यूटर ऑपरेटर बंटी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है पुलिस जांच कर रही है। जानकारों का मानना है कि बंटी ने प्रायवेट फाइनेंस से लोन उठाया था जिसको चुकाने के बाद भी बंटी पर कम्पनी द्वारा रिकवरी होना बताया जा रहा था। जिसके चलते बंटी कुछ दिनों से परेशान रह रहा था। संभवतः इसी के चलते बंटी ने यह कदम उठाया होगा फिलफाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



