Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अनलिस्टेड मार्केट में Paytm की सुस्त हुई रफ्तार, IPO से पहले ये है भाव

अनलिस्टेड मार्केट में Paytm की सुस्त हुई रफ्तार, IPO से पहले ये है भाव



हाल ही में शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने पेटीएम की मूल फर्म वन97 कम्युनिकेशंस को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की मंजूरी दी है। आईपीओ के आने से पहले पेटीएम गैर-सूचीबद्ध बाजार में 3300-3400 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पहले यह लगभग 3400-3500 रुपए के स्तर पर कारोबार करता था। 

अनलिस्टेड एरेना डॉट कॉम के फाउंडर अभय दोसी ने कहा, “अगर आईपीओ जारी करने की कीमत मौजूदा गैर-सूचीबद्ध कीमतों से कम आती है, तो हम पेटीएम की गैर-सूचीबद्ध कीमतों में सुधार देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि गैर-सूचीबद्ध बाजार में रेट ज्यादा होने से वॉल्यूम कम हो गया है। पेटीएम के शेयरों में गैर-सूचीबद्ध बाजार में 3 साल से अधिक समय से कारोबार हो रहा है। 

क्या है गैर-सूचीबद्ध बाजार:  दरअसल, कई निवेशक कंपनी के आईपीओ आने और सूचीबद्ध होने से पहले ही निवेश करते हैं। इसे गैर-सूचीबद्ध शेयरों में निवेश कहा जाता है। इसमें जोखिम अधिक होता है, हालांकि निवेश पर बंपर रिटर्न भी मिलता है।

16,600 करोड़ जुटाएगी कंपनी:  आईपीओ के जरिए पेटीएम 16,600 करोड़ रुपए जुटाएगी। पेटीएम ने इक्विटी शेयरों के ताजा इश्यू के जरिए 8,300 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रूट के जरिए 8,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। बता दें कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और अलीबाबा समूह की फर्में आईपीओ में अपनी कुछ हिस्सेदारी को कम करेंगी।

वहीं, कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध भी होगी। वर्तमान में कंपनी के गैर-सूचीबद्ध होने की वजह से निवेशक दांव लगा रहे हैं।  पेटीएम अगर इस लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो भारत की सबसे बड़ी आईपीओ होगी। इससे पहले कोल इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ से 15,000 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Paytm
 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad