Court extends judicial custody Shahrukh Khan's son Aryan Khan in drugs case till October 30 till October 30
मुम्बई 22 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की एक अदालत ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है.
आर्यन इस समय ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. उन्हें आठ अक्टूबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद अब 30 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है.
बता दें कि एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी ने तीन अक्टूबर को आर्यन समेत कई लोगों को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद आर्यन ने निचली अदालत में जमानत की अर्जी लगाई. बुधवार को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. उनकी याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी. अगर हाई कोर्ट से जमानत मिलती है तो आर्यन जेल से रिहा हो सकते हैं.
अदालत ने बुधवार को आर्यन खान को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह ड्रग्स संबंधी गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल थे.
अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में थे. अदातल ने अरबाज मर्चेंट (26) और मुनमुन धमेचा (28) की जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था.
आर्यन से मिले शाहरुख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने आज अपने बेटे आर्यन खान से मुंबई की आर्थर रोड जेल में मुलाकात की. एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख सुबह करीब नौ बजे मुंबई सेंट्रल स्थित जेल पहुंचे और नौ बजकर 35 मिनट पर वहां से रवाना हुए. इस बीच एनसीबी की टीम शाहरुख के घर मन्नत भी पहुंची. एनसीबी का कहना है कि उनकी टीम ने अभिनेता से आर्यन खान से जुड़े दस्तावेज मांगे.
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



