Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मीमकॉइन Cryptocoin Shiba Inu रिकॉर्ड ऊँचाई पर, Elon Musk के ट्वीट ने बढ़ाई चिंता

Mimecoin Cryptocoin Shiba Inu At Record High, Elon Musk's Tweet Raises Concern.



Shiba Inu Cryptocurrency Price Today : क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu ने वीकेंड पर अपना रिकॉर्ड हाई छू लिया और मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई. कॉइन में 50 फीसदी तक की तेजी देखी गई थी. हालांकि, इलॉन मस्क ने एक ट्वीट कर इसकी तेजी को स्लो कर दिया.

एक मीम के तौर पर शुरू हुई क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu ने वीकेंड पर अपना रिकॉर्ड हाई छू लिया और इस तरह मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई. न्यूयॉर्क के टाइम के हिसाब से वहां रविवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में इस कॉइन में 50 फीसदी तक की तेजी देखी गई थी. हालांकि, टेक बिलियनेयर इलॉन मस्क (Elon Musk Shiba Inu) ने एक ट्वीट कर इसकी तेजी को स्लो कर दिया. वैसे इसकी तेजी के पीछे भी उनका ही हाथ बताया जा रहा है. CoinGecko.com के मुताबिक, SHIB वीकेंड पर 50 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था. सोमवार को भारतीय समयानुसार 11.50 पर CoinGecko.com की साइट पर इसकी कीमत 8.6% की गिरावट के साथ 0.00004432 डॉलर के स्तर पर चल रही थी.

बता दें कि कल की बढ़ोतरी के बाद इसका मार्केट कैप लगभग 21 बिलियन डॉलर हो गया है. वहीं, जिस कॉइन के कॉम्पटिशन में इसे लॉन्च किया गया था, उस कॉइन यानी कि Dogecoin का कुल मार्केट कैप अभी लगभग 34 बिलियन डॉलर के आस पास है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad