Job - Recruitment of Postal Assistant and Postman in the Department of Posts for 10th - 12th pass, applications will be till 5 November.
देशभर के 10वीं व 12 वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग ने सरकारी नौकरी का मौका दिया है। लखनऊ ऑफिस के लिए एमटीएस, पोस्टल असिस्टेंट व शॉर्टिंग असिस्टेंट व पोस्टमैन समेत कुल 125 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2021 है। मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए डाक विभाग के वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
इसके अलावा मध्यप्रदेश के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पचोर, राजगढ़ (ब्यावरा) में इलेक्ट्रिकल इंजी. (गेस्ट फैकल्टी) मैकेनिकल इंजी. (गेस्ट फैकल्टी) और गणित विषय के लिए एक-एक टीचर की जरूरत है। आवेदन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। इसके अलावा डाक विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण में भी नौकरी का मौका है।
ये हैं योग्यताएं
इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की उपयुक्त शाखा में प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री
इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की उपयुक्त शाखा में प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री
समुचित शाखा में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री (प्रति सप्ताह अधिकतम 08 पीरियड)
ये है नियम
उपरोक्त नियुक्ति अस्थाई है। शासन द्वारा उपरोक्त पदों पर नियुक्ति करने पर किसी भी समय बिना पूर्व सूचना समाप्त की जा सकती है। चयन में प्राचार्य का निर्णय अंतिम व बाध्यकारी होगा। विज्ञापन संस्था सूचना पटल व विभाग के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
वेतनमान व शर्तें
सत्र 2021-22 महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों के आवेदन पत्र प्रति पीरियड रु. 400/- देय (प्रतिदिन अधिकतम 03 पीरियड) दर से 25.10.2021 शाम 5 बजे तक आमंत्रित हैं। आवेदन पत्र सादे कागज पर नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मूल निवासी, पत्र व्यवहार का पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व अन्य जानकारियां अंकित कर आवेदन किया जा सकता है। नियुक्ति में आरक्षण शासन के नियमानुसार रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार 26.10.2021 दोपहर 12.30 बजे इंटरव्यू के लिए स्वयं के व्यय पर (साक्षात्कार के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को यात्रा भत्ते की पात्रता नहीं होगी) मूल दस्तावेजों व एक-एक छाया प्रतियों के साथ उपस्थिति हों।
खेल प्राधिकरण में कंसल्टेंट की जॉब
भारतीय खेल प्राधिकरण में 3 साल के लिए कंसल्टेंट और मुख्य भागीदारी और कम्युनिकेशन ऑफिसर के रूप में कंसल्टेंट का एक-एक पद खाली है। ज्यादा जानकारी के लिए खेल प्राधिकरण की वेबसाइट पर सर्च किया जा सकता है।
