Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

KBC में साहिल अहिरवार ने जीते 1 करोड़: 16वें सवाल पर खेल छोड़ा, बधाइयों का लगा तांता। देखें वीडियो

Sahil Ahirwar won 1 crore in KBC: left the game on the 16th question, congratulatory influx. watch video




Sagar News. कौन बनेगा करोड़पति KBC टीवी शो में छात्र साहिल आदित्य अहिरवार एक करोड़ रुपए जीत गए। 16वें सवाल यानी 7 करोड़ के सवाल का जवाब, वह नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया। इससे पहले साहिल की चारों लाइफलाइन भी जा चुकी थीं। उधर, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर साहिल को बधाई दी थी। उन्होंने साथ में छोले-भटूरे खाने का भी ऑफर दिया।

साहिल डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में बीए के छात्र हैं। पता चला है कि केबीसी की टीम पिछले सप्ताह सागर विश्वविद्यालय आई थी। यहां साहिल के साथ भी शूट किया गया। गौरतलब है कि केबीसी के इस सीजन में हॉट सीट तक पहुंचने वाले साहिल अहिरवार सागर के दूसरे खिलाड़ी हैं, इससे पहले उपनिरीक्षक निमिषा ने हॉट सीट पर बैठकर 3.20 लाख रुपए जीते थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad