Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नाबालिग से छेड़छाड़ के केस में बयान बदलने पीड़िता पर बनाया दबाव, परिजनों ने की जमकर पिटाई। देखें वीडियो

Pressure created on victim to change her statement in the case of molesting a minor, beating her family fiercely. watch video



Betul News. बैतूल जिला मुख्यालय से लगे हुए बैतूल बाजार में गुरुवार को एक युवक को नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में जमकर पीटा गया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। युवक पर आरोप है कि वह पड़ोसी नाबालिग पर दबाव बना रहा था कि वह उसके खिलाफ अदालत में गवाही न दे। आरोपी पर पहले से ही नाबालिग से छेड़खानी का प्रकरण चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सलीम और अरुण के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बैतूल के बैतूल बाजार में 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ने समझौता करने का दबाव बनाने गुरुवार को अपने दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता को सूने मकान में ले जाकर धमकाया। किशोरी ने जब चीख-पुकार मचाई तो परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी को घर से बाहर निकालने के बाद जमकर पीटा। परिजन और माेहल्ले लोग आरोपी और उसके दोस्त को पुलिस थाना लेकर पहुंचे, जहां दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह था मामला

बैतूलबाजार के 24 साल के सलीम खान ने 16 साल की किशोरी के साथ साल 2020 में छेड़छाड़ की थी। रिपोर्ट पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाते हुए गुरुवार को सलीम ने अपने दोस्त अरुण सालोड़े (23) के साथ मिलकर सहेली के घर से वापस लौट रही पीड़िता को एक सूने मकान में ले जाकर बंद कर दिया।

सलीम के धमकाने पर किशोरी ने जब चीख-पुकार मचाई तो परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों और नाबालिग के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी सलीम नाबालिग किशोरी को एक साल से परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ के मामले में उसके खिलाफ गवाही न देने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।

देर शाम दर्ज हुआ मामला

एसडीओपी नितेश पटेल का कहना है कि पीड़िता को मकान में बंधक बनाने और छेड़छाड़ के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी सलीम और सह आरोपी अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad