Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दिपावाली के पहले शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को किया खुश - मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत की वृद्धि

Eight percent increase dearness allowance in Madhya Pradesh




भोपाल, 21 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि का निर्णय लिया है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में आपने प्रदेश की जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है। पिछले डेढ़ साल में राज्य को कोरोना की दो भीषण लहरों का सामना करना पड़ा था। इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई। इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगति किया गया था। उन्होंने कहा कि अब हमने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा। कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी।

राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जावेगी।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad