Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

करवा चौथ आज : आपके शहर में कब दिखेगा चांद, जानने के लिए पढिए पूरी खबर

Karva Chauth 2021 today: When will the moon be seen in your city, read the full news to know.





मप्र न्यूज : 24 अक्टूबर रविवार को करवा चौथ पर आकाश में टकटकी लगाकर अब न तो चांद का इंतजार करना होगा और न ही सामूहिक पूजन में आमंत्रण का समय निर्धारित करने में कोई मुश्किल आएगी। आपका चांद आपके शहर में कब उदित होगा और कितनी दूरी पर कितनी चमक के साथ होगा, यह बताने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जीपीएस पर आधारित चंद्रमा का पल-पल का कार्यक्रम जारी किया है।

सारिका ने बताया कि चंद्रोदय का यह समय पूर्व ईस्ट में क्षितिज से चंद्रमा के निकलने का समय है। अगर आपके घर-आंगन या छत से देखने पर सामने किसी इमारत या वृक्षों का अवरोध है तो यह उसके करीब 15 मिनट बाद कुछ उंचाई पर आने पर आपको दिख सकेगा।

सारिका ने बताया कि महीनों पहले से इंतजार कराने वाला करवा चौथ का चांद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जैसे पूर्व दिशा के शहरों में पहले उदित होते हुए पश्चिम दिशा के शहरों जैसे इंदौर, खरगौन में करीब 30 मिनट बाद दर्शन देगा। पंचाग एवं कैलेंडर में प्रकाशित चंद्रोदय का समय प्रकाशन के शहर का समय होता है। पृथ्वी एवं चंद्रमा के घूमते रहने के कारण विभिन्न नगरों के लिए यह अलग-अलग होता है। मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरों में ही यह अंतर 30 मिनट तक का हो जाता है। सारिका ने बताया कि इस साल चंद्रमा पृथ्वी से 4 लाख किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad