In the middle of the city of Multai, the bush of ganja, no one even heard the news. watch video news
Multai News . इन दिनों पूरे देश मे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स का मामला जोर शोर से चर्चा में है। वही पवित्र नगरी मुलताई भी कही पीछे नही है, यहां भी नगर के बीचों बीच एक गांजे का झाड़ वर्तमान समय मे जानकार लोगो की दबी जुबान में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास के रहवासियों के अनुसार मुलताई नगर के बीचों बीच स्थित नगर के एक मात्र खेल मैदान के पास ही विगत दिनों खिलाड़ियों के लिए कमरों का निर्माण हुआ था, इसी जगह पर कमरों के सामने एक गांजे का झाड़ उगा हुआ है, इस झाड़ को किसी ने यहां लगाया है या यह अपने आप उग आया इसकी जानकारी नही है। देखने से यह प्रतीत होता है कि यह स्वतः ही उग आया होगा, लेकिन ऐसी जगह पर स्वतः गांजे का झाड़ उग आना कई सवाल खड़े करता है।
आस पास के रहवासियों का कहना है कि इन कमरों को बारिश के पहले नगर पालिका द्वारा सीवर लाइन निर्माण के मजदूरों को रहने के लिए दिया गया था। फिलहाल यह कमरे उनसे खाली करवा लिए गए है। लेकिन शहर के बीचों बीच यह गांजे का झाड़ ईस जगह पर लगातार गांजे का सेवन किया जाना प्रदर्शित करता है । सम्भवना जताई जा सकती है कि नगर में गांजे का नशा करने के शौकीन लोग इसी जगह पर गांजे का लुत्फ उठाते हो, उसी कारण यह झाड़ बारिश के समय यहां उग आया हो। फिलहाल किसी को भी इसकी जानकारी नही है कि यह यहां कैसे उगा ? रहवासियों का कहना है कि पहले यहां पर इसी तरह के एक से अधिक झाड़ थे, लेकीन अब मात्र एक झाड़ दिखाई देता है।
फिलहाल इस झाड़ के बारे में शासन प्रशासन को जानकारी है या नही इस बारे में कुछ कहा नही जा सकता, लेकिन इस जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन है, वहीं पीछे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का आवास और सामने नवनिर्मित ओपन जिम है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



