Naeem Khan Mamu was honored by Jama Masjid Committee President in the presence of Piro Murshid on Jashne Eid Miladunnabi.
Betul News . बैतूल जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुख्य कार्यक्रम लल्ली चौक जामा मस्जिद पर किया गया जिसमें पेंड्रा शरीफ के पीरो मुर्शिद ख्वाजा हबीब पिया जहांगीरी सरकार की मौजूदगी में जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष आरिफ खान द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नईम मामू खान को सम्मानित किया गया. नईम मामू खान पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं. बिछड़े परिवारों को मिलाने के लिए हमेशा समझौता कराने वाले नगर रक्षा समिति जिला उप संयोजक के पद पर रहते हुए पिछले कई वर्षों से पुलिस विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य कर रहे नईम मामू खान द्वारा जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों को कई बार ब्लड उपलब्ध कराया गया.
जामा मस्जिद कमेटी द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे में मामू खान को अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया
