Sensex's new feat, from 61 to 62 in two days
Mumbai News 20 अक्टूबर। कोरोना के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर लौटने से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग बढ़ने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बल पर शेयर बाजार हर दिन नया इतिहास बना रहा है। sensex Update
इसी क्रम में यह मंगलवार भी भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ दिन साबित हुआ जब बीएसई का 20 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खुुलते ही 62 हजार अंक के स्तर को पार कर 62159.78 अंक के अब तक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 18604.45 अंक पर खुला।
सेंसेक्स पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गुरूवार को 61 हजार अंक के स्तर को पार 61305.95 अंक पर रहा था। शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर अवकाश था।
इस तरह सोमवार को पहला कारोबारी दिन था और आज दूसरा दिन है। इन दो दिनों में ही सेंसेक्स 61 हजार अंक से 62 हजार अंक पर पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी भी न.न सिर्फ 18500 अंक के स्तर को बल्कि 18600 अंक के स्तर को भी पार कर गया है।
सेंसेक्स कल 61765.59 अंक पर रहा था। आज सेंसेक्स करीब 390 अंकाें की बढ़त के साथ 62156.48 अंक पर खुला। हालांकि खुलते ही यह 62159.78 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और इसके बाद यह 61964.41 अंक तक उतरा। इसके बाद फिर लिवाली हुयी और यह अभी 358 अंकों की बढ़त के साथ 62123अंक पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई का निफ्टी भी 124 अंकों की तेजी लेकर 18602.35 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 18534.65 अंक तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 18604.45 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 90 अंकों की तेजी लेकर 18567 अंक पर कारोबार कर रहा है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



