पांढुर्ना विधानसभा के ब्लाॅक नांदनवाड़ी एनएसयुआई के अध्यक्ष अवेज सौदागर ने ब्लाॅक नांदनवाड़ी के विद्यालयों में जाकर अनेक छात्र-छात्राओं को माननीय कमलनाथ जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के बारे में समझाया एवं इसकी पुरी जानकारी देकर छात्रो से अपील की प्रतियोगिता में सभी जरुर भाग ले। ब्लाॅक नांदनवाड़ी एनएसयुआई के अध्यक्ष अवेज सौदागर ने बताया की मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले के विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग के लिए निम्न निशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे 1 वस्तुनिष्ठ एवं निबंध
प्रथम पुरस्कार 31000,
द्वितीय पुरस्कार - 21000,
तृतीय पुरस्कार 11000।
2 ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रथम पुरस्कार 21000,
द्वितीय पुरस्कार - 11000,
तृतीय पुरस्कार 5100।
3 कविता लेखन (स्वरचित ) प्रथम पुरस्कार 7100,
द्वितीय पुरस्कार - 5100,
तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए जिले के 143 प्रतिभागियों को 1100 रुपए के नगद एवं अन्य पुरुष्कार दिया जायेगा।