Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गांव के समीप डेरा जमाकर रह रहे बाहर से आए हुए लोगों को पुलिस की मदद से हटाया।

 गांव के समीप डेरा जमाकर रह रहे बाहर से आए हुए लोगों को पुलिस की मदद से हटाया।




Athner news। आठनेर थाना क्षेत्र के सातनेर, बाकुड़, आठनेर शहर के आसपास दीपावली के बाद हुई चोरी की वारदातों से नागरिकों में भय का माहौल है। ऐसे में किसी बाहरी और अनजान व्यक्तियों को गांव में घूमते देखकर ग्रामीण सतर्कता बरत रहे है। ऐसे ही क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए बाकुड के जागरूक लोगों ने शुक्रवार को गांव के समीप डेरा जमाकर रह रहे बाहर से आए हुए लोगों को पुलिस की मदद से सीमा से घुमंतुओं को बाहर किया। युवाओं ने परिवार सहित रह रहे घुमंतुओं से आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र मांगा था, जो वो नहीं दे पाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान गांव के पंकज वागद्रे, लोकेश गव्हाड़े, हेमराज बाबूजी, ललित वागद्रे, सुरेश धोटे, चेतन मालवी, धीरज देशमुख, राहुल वागद्रे, ग्राम प्रधान झामुलाल उइके, सचिव लीलाधर वागद्रे, थाना के एएसआई अवधेश वर्मा, रोहित,  हरिओम ने लोगों से अपील की है कि आसपास बाहरी अंजान व्यक्तियों पर निगरानी रखें। कोई संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad