भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पुर्व सांसद की पुण्यतिथि।
Athner news। आठनेर भाजपा ग्रामीण मंडल क्षेत्र में 13 नवंबर को पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की 14 वी पुण्यतिथि कार्यक्रम दर्जनभर गांव में मनाई गई है जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे भाजपा जिला कार्यालय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा गायकी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे मौजूद थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को जिले में मजबूती से खड़ा करने का प्रमुख योगदान बाबूजी का रहा है संगठन और कार्यकर्ताओं को हमेशा साथ लेकर चलने की पूर्व सांसद की सहेली आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता नहीं भुला है ।
कृष्णा गायकी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कार्य करने की शैली और संगठन की मजबूती के लिए हमेशा बाबूजी ने कर्मठता के साथ पूरा किया और उनके कार्यकाल में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सांसद और विधायक हुआ करता था आज पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है और उन्हीं की संगठन क्षमता के दिए गए दिशा-निर्देश में आज संगठन मजबूती से पूरे जिले के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में भी बाबूजी की छवि एक मुन्नी भैया के रूप में थी प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया।