After petrol and diesel, now there is a huge drop in the prices of edible oil, know how much the prices have come down
Prices drop of Edible Oil: पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाने के तेलों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और त्योहारी सीजन पर तेल के दामों में गिरावट देशवासियों के लिए बड़ी राहत है.
New delhi : खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में काफी गिरावट आई है. कई जगहों पर 20, 18, 10, 7 रुपये की तक की गिरावट दर्ज की गई है. आपको बता दें कि पाम, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और सभी प्रमुख तेलों में गिरावट देखी गई है. त्योहारी सीजन के दौरान खाने के तेलों की कीमतों में इतनी गिरावट काफी राहत भरी है. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर राहत दी गई थी.
कितनी गिरी कीमतें?
पाम ऑयल (Palm oil) में इतनी गिरावट
- दिल्ली में रिटेल मार्केट में पाम ऑयल- 6 रुपये प्रति लीटर
- अलीगढ़ में पाम ऑयल- 18 रुपये प्रति लीटर
- मेघालय में पाम ऑयल- 10 रुपये प्रति लीटर
- तमिलनाडु में पाम ऑयल- 5 से 7 रुपये प्रति लीटर
नारियल तेल (Coconut Oil) की कीमतों में इतनी गिरावट
- दिल्ली में- 7 रुपये प्रति लीटर
- मध्य प्रदेश में- 10 रुपये प्रति लीटर
- मेघालय में- 10 रुपये प्रति लीटर
- तमिलनाडु में- 10 रुपये प्रति लीटर
- अलीगढ़ में- 5 रुपये प्रति लीटर
सोया ऑयल (Soybean Oil) के इतने गिरे दाम
- दिल्ली में- 5 रुपये प्रति लीटर
- लुधियाना और अलीगढ़ में- 5 रुपये प्रति लीटर
- छत्तीसगढ़ में- 11 रुपये प्रति लीटर
- महाराष्ट्र में- 5 से 7 रुपये प्रति लीटर
सूरजमुखी के तेल (Sunflower Oil) की भी गिरी कीमतें
- दिल्ली में- 10 रुपये प्रति लीटर
- ओडिशा में- 5 रुपये प्रति लीटर
- मेघालय में सबसे ज्यादा करीब 20 रुपये प्रति लीटर कीमत कम हुई.
गौरतलब है कि तेल की कीमतों में ये कमी 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच दर्ज की गई है.
Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
Youtube channel🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
Whatsapp group♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



