Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दोस्त की हत्या :बर्थडे पार्टी के दौरान लगा था धक्का, तो की थी मारपीट; अब 1 महीने बाद चाकू मारा

Friend's murder: There was a push during the birthday party, then there was a beating; Knife now after 1 month




Chhindwara News. छिंदवाड़ा जिले के रावनवाडा के कान्हाभैसा में दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राज कुमार डेहरिया और बृजेश उर्फ साजन मर्सकोले दोनों अच्छे दोस्त थे। लगभग 1 माह पहले गांव में हुई एक बर्थडे पार्टी में डीजे पर नाचने के दौरान धक्का लगने से दोनों के विवाद हो गया था। तब इनके बीच मारपीट हुई थी। लेकिन अब करीब एक माह बाद दोनों दोस्तों में एक बार फिर चाकूबाजी हो गई और विवाद इस कदर बढ़ गया कि बृजेश ने राजकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक 1 माह पहले गांव में ही एक व्यक्ति के यहां बर्थडे की पार्टी थी। राजकुमार और बृजेश दोनों डीजे पर नाच रहे थे। इस दौरान बृजेश ने राजकुमार को धक्का मार दिया तथा वह गिर गया। इसके बाद दोनों में तकरार बढ़ गई। तबसे ही दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।

बृजेश को मारने चाकू लेकर आया था राजकुमार
रावनवाड़ा टीआई के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार शाम लगभग सात बजे ब्रजेश गांव में ही खड़ा था। इस दौरान राजकुमार घर से चाकू लेकर उसके पास पहुंचा और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के चलते ब्रजेश ने राजकुमार के हाथ से चाकू छीनकर उसी पर हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली है।

Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad