Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया संविधान दिवस।

BJP Scheduled Caste Morcha celebrated Constitution Day.



सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी मैं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर भारतीय संविधान के स्थापना दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, विधायक प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ,सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ डेरिया,मंडल महामंत्री किशोर बर्दे प्रकाश शिवहरे, जीपी सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले के अतिथि में भारतीय जनता जनता पार्टी मंडल कार्यालय मैं बाबा साहब साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर संविधान स्थापना दिवस का कार्यक्रम कार्यालय में मनाया उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने शॉपिंग सेंटर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को प्रक्षालित कर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तारतम्य में मंडल अध्यक्ष महामंत्री के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रकाश डहरिया ने गुणवंत बाबा मंदिर प्रांगण में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा को प्रक्षालित कर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहा कि बाबा साहब राष्ट्र की धरोहर हैं। उनके द्वारा रचित संविधान का अंगीकार 26 जनवरी सन 1950 को करके  भारत मैं कानून व्यवस्था लागू की गई ।बाबा साहब हम सब के दिल में बसते हैं ।इसी तारतम्य में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि आज पूरा देश संविधान दिवस के रूप में 26 नवंबर की तारीख को मना रहा है ।26 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है ।सन 1947 को आजादी के बाद हम सभी ने अपने ऊपर एक नियम देश के शासन को संचालित कर देश को विकास करने हेतु बनाया था और उसका अंगीकार 26 जनवरी सन 1950 को किया गया ।इस दिन की महत्वता बनी रहे इसलिए हम सभी इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं ।बाबा साहब इस राष्ट्र की धरोहर है हम सभी कार्यकर्ता आज उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।इस कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर  मोहबे नेकहा की आज के दिन की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाबा साहब के जिले में स्थित सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने का सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि देशमुख, शिबू सिंह ,रेवा शंकर मगर दे, विनय मदने, राहुल कापसे ,प्रवीण सोनी, विनय राय ,दिनेश यादव ,राहुल भर दे संजीत चौधरी सुनील पाटिल ,वंदना पाटिल ,नंदकिशोर सोना रे ,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad