Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गुंनखेड गांव में फूलों की खेती और पाली हाउस देखने पहुंचे गेहूबारसा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र।

 गुंनखेड गांव में फूलों की खेती और पाली हाउस देखने पहुंचे गेहूबारसा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र।




Athne news। पट्टन ब्लाक के गेहूं बारसा हायरसेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को आठनेर ब्लाक के गुनखेड गांव पहुंचकर  उन्नत कृषक हनुवंत  कनाठे के फार्म हाउस पहुचकर  फूलों और सब्जियों की खेती की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाली हाउस का भी निरीक्षण किया। कृषक हनुवंत कनाठे ने छात्र छात्राओं को सब्जी फूल और अन्य फसलों की खेती के संबंध में  विस्तृत जानकारी दी ।यह सभी छात्र स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कृषि विषय के थे।  इनके साथ प्राचार्य घनश्याम आजाद शिक्षक रामपाल चौहान सुरेश आजाद कंचना डंडारे रमेश वायकर संगीता मौसीक भी मौजूद रहे ।छात्रों ने  पाली हाउस में उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि गुनखेड गांव मे फूलों की खेती बडे पैमाने पर होती है।यहां के किसान हनुवंत कनाठे को पूर्णत जैविक खेती करने पर क ई  पुरस्कार मिले है।उनके पाली हाउस मे.फूलों के साथ ही सब्जियों का भी बडे.पैमाने पर उत्पादन होता है।छात्रों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान  निखिल सोनी, आशीष बरडे, संजय सोनी भी मौजूद रहे।   गेहबारसा स्कूल के ही आईटी विषय  के छात्रों ने आठनेर की महाकाल आईटीआई का भी निरीक्षण करके विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। आईटीआई संचालक पवन रायपुरे ने छात्रों को जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad