ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किया गया बोरी बंधान।
Athner news. ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरपानी जूनावानी गांव में 23 नंबर को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान द्वारा जुनावानी ग्राम में किए गए बोरी बंधान के कार्यक्रम में उपस्थित हुईं । उन्होंने कहा कि हम सब छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों से जल को बचा सकते हैं।हमारे पूर्वजों ने हमें भरे हुए कुएं,तालाब, नदियां तथा पर्याप्त मात्रा में पीने का जल दिया था जिसे हम अत्यधिक प्रकृति का शोषण करने के कारण आज खो चुके हैं।हमारा नैतिक दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम जल संरक्षित करना सुनिश्चित करें।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जूनावानी द्वारा बोरी बंधान का कार्यक्रम किया गया।जिसमें मुख्य रुप से कृष्णाराव धुर्वे,दिलिप उइके,डोमू धुर्वे,मंगलसिंग सिरसाम,पुरन उईके,राजू सलामे एवं मेंटर आशुतोष सिंह चौहान उपस्थित रहे।