ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को वोटिंग करने की दी गई जानकारी ।
Athner news.ब्लॉक क्षेत्र की सभी 44 ग्राम पंचायतों में जनपद स्तर पर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए इवीएम से वोटिंग करने को जनजागरूकता अभियान चलाया। जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर और उनके अधीनस्थ आने वाले सभी ग्रामों में एबीएम मशीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वोटिंग के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया है । इसी कड़ी में ग्राम पंचायत वडाली से संबंधित ग्राम पंचायतों में जाकर समन्वयक अधिकारी और रोजगार सहायकों के माध्यम से प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि कुछ ही दिनों बाद ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर घोषणा हो सकती। जगह-जगह पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जन जागरूक किया जा रहा है ।