गरीब बच्चो को बाटी पाठ्य सामग्री।
Athner news। ब्लाक के ग्राम हिडली के भाजपा से जुड़े युवा आगे आकर अपने जन्मदिन पर पार्टी के रूप में पैसों की फिजूलखर्ची न करते हुए मिलने वाले गिफ्ट और पैसों का उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिये सामाग्री प्रदान कर सहयोग कर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।ग्राम हिडली के युवा रितेश टेकपुरे ने अपना जन्मदिन अपने ही गांव के ऐसे परिवार जो मजदूरी कर अपने बच्चे को आवश्यक शिक्षण सामग्री नहीं दे पाते है, उनकी मदद कर मनाया। उन्होंने वीरा नंगपुरे, कृष्णा परते, पूजा आहाके, वंश नंगपुरे, सागर एवं ग्राम के अनेक बच्चों को पढ़ाई हेतु पाठ्य सामग्री, कॉपी, पेन, कलर पेंसिल दी ताकि वे अच्छे-अच्छे चित्र उकेर सके। रितेश की इस पहल से सभी ग्रामीणों में बड़ा हर्ष है। रितेश को उनके जन्मदिवस पर अभिषेक परते, कमलेश, प्रकाश, कमल धुर्वे, नितिन नंगपुरे मौजूद रहे। जिले के सभी मित्रों एवं सामाजिक लोगों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई जिनमें नितेश जितपुरे, विशाल भरतपुरे, प्रफुल्ल पाटिल, मोहित लहरपुरे, राजेन्द्र लहरपुरे, अनिरुद्ध लोखंडे, रूपेश जितपुरे शामिल हैं।