Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विशाल जाम साँवली पदयात्रा बारवे वर्ष में प्रवेश पर होगा नगर में नवदिवसिय भव्य श्री राम कथा का आयोजन। ।

 पाॅढुरणा/ विशाल साहु 



पाॅढुरणा  नगर में भव्य नोदिवसीय श्री राम कथा पाठ आयोजन को लेकर बनाई रणनीति,बैठक में सभी प्रस्ताव पर बनी सहमती

पांढुरना:- नगर की प्रसिद्ध विशाल जाम सांवली पदयात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष साल के अंतिम शनिवार को किया जाता है।इस पदयात्रा का संचालन विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति द्वारा किया जाता है।समिति के सदस्यो द्वारा नगर में ऐसे कई सामाजिक कार्य संचालित होते ही रहते है,इस समिति के तत्वावधान में 2011 से साल के अंतिम शनिवार को पांढुरना नगर के ह्र्दयस्थल गुजरी चौक के हनुमान मंदिर से चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जाम साँवली सौसर तक 38 किलो मीटर की भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाता है,इस पदयात्रा में अनेक साधु संतों के साथ हजारो भक्त पदयात्रा में सम्मिलित होते है,जिसमे सभी भक्त हाथ मे ध्वजा लिए नङ्गे पाव श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए,चमत्कारिक श्री हनुमान जो को शिष नवाते है,इस पदयात्रा में भाविक भक्तों की सेवा हेतु पदयात्रा के मार्ग में समाजसेवियों द्वारा मार्ग मार्ग पर स्वल्पहार,फल,चाय, पानी,शर्बत आदि की सेवा उपलब्ध की जाती है,इस प्रसिध्य यात्रा की नगर से लेकर प्रदेश तक चर्चा बनी है।विशाल जाम साँवली पदयात्रा समिति द्वारा नगर में अनोखी पहल के तहत प्रति शनिवार नगर में स्थापित 108 श्री हनुमान मंदिरों में अलग-अलग सप्ताह प्रति शनिवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ के तहत संगीतमय श्री हनुमान चालीसा के ग्यारह पाठ का आयोजन भी हो रहा है जिसमे लगातार 198 वा सप्ताह पूर्ण हो चुका है।विशाल जाम साँवली पदयात्रा समिति द्वारा अनोखी पहल के तहत प्रत्येक घर से पुराना पितल दानस्वरूप लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सुंदर श्री राम दरबार का निर्मानं कराया गया है,जिसमे मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम,माता जानकी,भैया लक्ष्मण एव वीर हनुमान जी की अद्भुत मूर्ति का निर्मानं कराया है,जो क्षेत्रवशियो का आस्था का केंद्र बना हुआ है।समिति द्वारा कोरोना काल मे लगे लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों के साथ मार्ग के राहगीरों हेतु प्रति दिन दो हजार लोगों हेतु समिति के सदस्यो द्वारा स्वयम भोजन बनवाकर घर पहुच सेवा पूरे एक्कावन दिनों तक मानव सेवा यज्ञ के तहत सेवा प्रदान की गई।



समिति द्वारा पदयात्रा को बारवे वर्ष में प्रवेश पर नगर में किया जाएगा भव्य श्री राम कथा का आयोजन:-


पांढुरना नगर में भव्य श्री राम कथा पाठ के आयोजन को लेकर स्थानीय चंड़ी माता मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमे सभी ने अपने-अपने विचार देकर नवदिवसिय श्री राम कथा पाठ आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्य योजना बनाई गई।आगामी वर्ष पर श्री रामचरित्र मानस ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा,जिसके लिए नगर के बीचों-बीच में स्थित नगर पालिका मैदान में इस भव्य रामायण कथा का नों दिवसीय आयोजन प्रसिध्य कथा वाचक द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा जिसमे प्रथम दिन शनिवार, दिनाँक:-24/12/22 को सुबह 08:00 बजे दीप प्रज्वलित कर सहिता वाचन प्रारम्भ करने के उपरांत कथा स्थल से भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन होगा।जिसमे स्थानीय भजन मंडलियों के साथ अन्य ग्रामो एवम शहरों की भंजन दिंडी दल भव्य शोभा यात्राये एवम विविध झाकिया समिल्लित की जाएगी।जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए 12:00बजे कथा स्थल पर पहुचेगी।जहा शोभायात्रा में समिल्लित भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी। श्री राम कथा के प्रथम सत्र 2:00 बजे से 6:00 तक श्री राम जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध कथा वाचक के मुखारविंद से श्री राम चरित्र मानस का व्याख्यान किया जाएगा।उसी उपरांत रात्रि 7:00बजे से 8:00 बजे तक श्री हरिपाठ का कार्यक्रम एवम रात्रि 09:00 से 11:00 बजे तक विशाल श्री हनुमान चालीसा पाठ का सामुहिक पाठ वाचन किया जाएगा।

रविवार दिनाँक:-25/12/2022 को सुबह:-06:00 बजे काकड़ा आरती उपरांत सहिता वाचन प्रारम्भ होगा,इसी के साथ श्री राम चरित्रमानस कथा का दूसरा सत्र दोपहर 02:00 बजे से 06:00बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। रात्रि 07:00 से 08:00 तक हरिपाठ एवम रात्रि 09:00 से 11:00बजे तक प्रसिध्य कीर्तनकारों द्वारा प्रतिदिन संत चरित्र पर हरि कीर्तन किया जाएगा।इसी प्रकार 26 डिसेम्बर-तृतीय पाठ सत्र,27 डिसेम्बर चतुर्थ पाठ सत्र,28 डिसेम्बर पंचम पाठ सत्र,29 डिसेम्बर-षष्टम पाठ सत्र,30 डिसेम्बर सप्तम पाठ सत्र,31डिसेम्बर अष्टम पाठ सत्र के दिन क्षेत्र की प्रसिध्य विशाल जाम साँवली पद यात्रा 12 वर्ष में प्रवेश करेगी।जिसमे सुबह-07:00बजे श्री हनुमान मंदिर गुजरी चौक से पूजा पाठ कर विशाल पदयात्रा मुख्य मार्ग से श्री चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जाम साँवली के लिए पदयात्रा रवाना होगी।रात्रि:-06:00बजे से जाम सांवली मंदिर में भव्य विशाल श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ के तहत समूहित हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा।रात्रि 09:00 बजे कथा स्थल पर प्रसिध्यकीर्तनकार ह.भ.प. द्वारा कीर्तन किया जाएगा।1जनवरी2023,दिन:-रविवार को 11से 01बजे तक प्रसिद्ध ह.भ.प. कीर्तनकार द्वारा दहिलाही कीर्तन कर विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।इसी प्रकार श्री राम कथा पाठ आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई,इस बैठक में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर बैठक सम्पन्न की गई।जिसमे सभी कार्यकर्ता में मनोज गुडधे,विवेक मानकर,चेतन हेड़ाऊ,हरीश गायधने,प्रकाश मानकर,प्रकाश पाटिल,शुभम भुकते,हरीश घोड़े,मनीष गुलतकर,दादा बोकडे,राहुल पवार,बंटी वघाले,रवीं खोड़े,सभी ने आगामी आयोजन पर विचार देकर कार्ययोजना बनाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad