बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान उमड़ी जनजातीय समुदाय के लोगों की भीड़।
क्षेत्रीय विधायक नीलय डागा और भैंसदेही विधायक धर्मूसिरसाम ने किया पारंपरिक नृत्य।
Athner news। नगर में 15 नंबर को बिरसा मुंडा जयंती गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक नीलय डागा कांग्रेस विधायक धर्मूसिरसाम शामिल हुए और जनजाति बंधुओं के साथ उन्होंने पारंपरिक नृत्य भी किया इस दौरान बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के लोग यहां पर इकट्ठा हुए थे नगर में हुए इस भव्य कार्यक्रम में दोनों ही विधायक ने अपनी सहभागिता जताकर सभी जनजाति बंधुओं को बिरसा मुंडा जयंती पर शुभकामनाएं भी दी है इस दौरान बैतूल विधायक नीलय डागा ने जनजाति बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा की बिरसा मुंडा जनजाति बंधुओं को बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज हित में कार्य करना होगा।
भगवान बिरसा मुंडा की जंयती समारोह के माध्यम से विकास कार्य की रथ यात्रा में उनके साथ है और उनकी वीरगाथा को हमेशा याद रखेंगे जनजाति बंधु गुणों को बिरसा मुंडा के पद चिह्न पर चलते हुए समाज और देश का विकास करने के लिए उनके साथ हमेशा चलेंगे। कार्यक्रम में सभी जनजाति समुदाय के लोग इकट्ठा हुए थे।