आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने को लेकर सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
Athner news.आठनेर तहसील क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है ब्लाक अध्यक्ष मीरा पंढोले ने बताया की विगत वर्षो से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं बहिनों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने लगातार संघर्ष किया है। 29 नंबर को ब्लाक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मांग पूरी करने रैली निकाली और तहसीलदार श्रीमती लावण्या घंघारे को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा । आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे सरकारी कर्मचारियों के तरह ही लगातार कार्य करते आ रही है इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं ने समान वेतनमान और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मुख्यमंत्री से मांग की है।