सूदखोरों पर शिकंजा कसने पुलिस विभाग ने ग्राम सातनेर में ग्रामीणों के साथ की बैठक।
Athner news. थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सातनेर गांव में 28 नवंबर को पुलिस विभाग ने ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया जिसमें मध्य प्रदेश शिवराज सिंह सरकार के द्वारा सूदखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से सूदखोरों की पहचान करना और अधिक ब्याज पर दिए गए सूदखोरी पैसे वसूल करने पर दंडनीय अपराध मानकर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है उसी कड़ी में थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले द्वारा ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर उन्हें जानकारी दी है और सूदखोरों को बताया है की ब्याज राशि अधिक नाले और किसी को प्रताड़ित ना करें ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के भोपाल में एक परिवार ने सूदखोरों से प्रताड़ित कर जहरखुरानी की घटना की थी जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों को ऐसे सूदखोरों की पहचान कर उन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है प्रत्येक रविवार को अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को सूचना दी जाएगी