Multai eminent doctor Ashok Bhargava is no more breathed his last at Krish Hospital.
Multai News. नगर के जाने माने डॉक्टर और क्रिश अस्पताल के संचालक डॉ अशोक भार्गव अब हमारे बीच नही रहे। 68 वर्ष की उम्र में आज शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उनका दुखद निधन हो गया । डॉ भार्गव बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे । डॉ भार्गव कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आने के बाद से पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो पाए थे। शनिवार शाम में क्रिश अस्पताल में उपचार के दौरान डॉ भार्गव ने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि डॉ भार्गव चिकित्सीय पेशे के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय रहते थे वर्ष 1987 में डॉ भार्गव ग्रामीण विद्युत सहकारी समिति के अध्यक्ष बतौर निर्वाचित हुए थे और वर्ष 1998 तक समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे पूर्व से करोड़ो रूपए के घाटे में चल रही समिति उनके कार्यकाल में घाटे से उबर कर लाभ की स्थिति में आ गई थी उनके कार्यकाल में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग यूनिट मीटर टेस्टिंग यूनिट की स्थापना समिति कार्यालय में होने की उपलब्धि हासिल हुई थी डॉ भार्गव के निधन से नगर में शोक का माहौल बन गया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
 |
| Tap to download our app |
Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.