चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना,सोने के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ । एफएसएल टीम और एसडीओपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।
Athner news। नगरीय क्षेत्र में पिछले दो दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। 7 नवंबर रविवार की रात को भी नगर के विकास नगर में निवासरत प्राईवेट चिकित्सक डा हेमराज गढेकर के घर में चोरी की वारदात हुई है ।जिसमें करीब 15 हजार नगदी और सोने के एक तोला से ज्यादा आभूषण भी चोरी होना पीड़ित के द्वारा बताया गया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अन्जाम दिया है।वारदात के समय पीड़ित परिवार के सभी सदस्य दीपावली मनाने अपने गृह ग्राम गये।इसके एक दिन पहले भी शहर के एक और मकान मे चोरी की वारदात हुई थी। चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल है। इधर मामले की गंभीरता को देखकर भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित और एफ एस एल प्रभारी अब्दुल अंसारी द्वारा दोनों जगह घटनास्थल पर निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है ।इधर थाना प्रभारी ने बताया है कि पिछले 2 दिनों से नगर में दो मकानों मे चोरी की वारदात हुई है इसके बाद पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।
चोरो के निशाने पर सुने घर ।
शहर में सूने मकानो में चोरी की वारदात बढ़ रही है।इसकी मुख्य वजह यह है कि दीपावली के बाद सभी परिवार जन अपने ग्रह ग्राम दीपावली का पर्व मनाने गए थे तभी सूने मकान का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है इधर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ लगातार सघन जांच पड़ताल शुरू कर दी है । थाना प्रभारी टीआई जंयत मर्सकोले ने मामले में जानकारी देकर बताया की फिलहाल दोनों चोरी की घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है