What is Google's "Two Step Verification" in just two days, the rules of login to Google account are changing.
Google News update . जैसा की हम सभी जानते है कि googl लगातार अपने प्रॉडक्ट्स, सर्विस और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नित नए प्रयोग करता रहता है, google अपने आप को और ज्यादा सुरक्षित बनाने पर भी लगातार काम कर रहा है, इसी का नतीजा है गूगल का यह नया नियम "2 step verification" आइए जानते है विस्तार से की यह क्या है और क्यो है।
आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग मिलेंगे, जो गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। स्मार्टफोन के इस जमाने में यह उपयोगी भी हो गया है। अगर आप गूगल अकाउंट का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, नौ नवंबर से गूगल अकाउंट में लॉगिन करने का तरीका बदल रहा है। अब आप उस तरीके से लॉगिन नहीं कर पाएंगे, जैसे अभी तक करते आ रहे हैं। अब आपको गूगल अकाउंट में लॉगिन करने के लिए 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' को ऑन करना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे गूगल अकाउंट में लॉगिन करने की इजाजत नहीं होगी। कंपनी ने पिछले महीने ही इसके बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' (2 step verification) को अनिवार्य रूप से लागू करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि ये 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' (2 step verification) आखिर है क्या और इसे ऑन करने के लिए क्या करना होगा?
'टू स्टेप वैरिफिकेशन' (google 2 step verification) दरअसल सुरक्षा की एक परत (लेयर) होती है, जिसे अकाउंट में जोड़ने के बाद आप अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। इसे 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि अपने अकाउंट को लॉगिन करने के लिए दो स्टेप चलना होता है। पहले में अपना सही पासवर्ड डालना होता है और दूसरे में ओटीपी डालना होता है।
अगर आप ओटीपी नहीं डालेंगे तो आप अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ओटीपी मंगवाने के लिए आप एसएमएस, वॉयस कॉल या फिर मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं। 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके गूगल अकाउंट को आपकी मर्जी के बिना कोई भी दूसरा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
'टू स्टेप वैरिफिकेशन' को ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले अपना गूगल अकाउंट खोलना होगा। इसके बाद नेविगेशन पैनल में सिक्योरिटी ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फिर साइनिंग इन टू गूगल पर जाएं और इसके अंदर टू स्टेप वैरिफिकेशन पर क्लिक करके फिर गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से 'टू स्टेप वैरिफिकेशन' (google 2 step verification) कर लें।
यदि आपको हमदर्द न्यूज की यह पेशकश पंसद आई हो तो कृपया कर एक शेयर जरूर करें साथ ही अपना अनुभव या सुझाव हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर बताना बिल्कुल भी न भूले। हम भी अपनी खबरों को और बेहतर बनाने के लिए लगातार आपके सुझाव चाहते है ताकि हम आप तक बेहतर से बेहतर जानकारी और सटीक खबरे पहुचा सके।
Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
Youtube channel🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
Whatsapp group♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



