Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रेल्वे की "श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन" "रामायण सर्किट" के लिए डीलक्स ट्रेन है। जाने इसके बारे में सब कुछ विस्तार से।

IRCTC Shri Ramayan Yatra Special Train: आईआरसीटीसी ने ‘रामायण सर्किट’ के लिए चलाई स्पेशल डीलक्स ट्रेन, जानें ट्रेन के किराये से लेकर सुविधाओं तक, सब कुछ



Table of Contents
1. श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन।
2. किन जगहों की कराएगी सैर।
3. कितने दिनों का है टुअर
4. कितना होगा इस ट्रेन का किराया
5. क्या मिलेंगी सुविधाएं

Table of Contents
1. Shri Ramayana Yatra Special Train.
2. Which places will you visit?
3. How long is the tour
4. How much will be the fare of this train
5. What facilities will be available

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन (Shri Ramayan Yatra Special Train) चलाई है जो भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी. यहां जानें ट्रेन के किराये से लेकर, शेड्यूल तक सब कुछ.



आईआरसीटीसी इस बार राम भक्तों के लिए खास तोहफा लाया है. भारतीय रेलवे ने भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सैर कराने के लिए एक स्पेशल डीलक्स ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन दिल्ली से चलेगी. श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन कल यानी 07 नवंबर को पहली यात्रा पर निकली है. इस ट्रेन की खासियत ही है कि पहली यात्रा के पहले ही ट्रेन के सारे टिकट बुक हो गए थे. जानते हैं इस ट्रेन से संबंधित सभी खास बातें.



इन जगहों की कराएगी सैर –
आईआरसीटीसी ने भारत सरकार की ‘स्वदेश दर्शन योजना’ (Svadesh Darshn Yojana) के अंतर्गत खास ‘रामायण सर्किट’ () के लिए ये डीलक्स ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन प्रभु राम से जुड़े सभी धार्मिक स्थल जैसे अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी.



इतने दिनों का है टुअर –
इस डीलक्स ट्रेन में दो तरह के एकोमडेशंस की सुविधा दी गई है. फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी. इस पैकेज को लेने वाले यात्रियों को कुल 17 दिन के लिए टुअर पर ले जाया जाता है. इन दिनों में यात्री ऊपर बताए गए सभी स्थलों पर दर्शन के लिए जाएंगे.


किराया –
श्री रामायण यात्रा स्पेशल डीलक्स ट्रेन का किराया इस प्रकार है. इसका सेकेंड एसी का टिकट 82,950 रुपए प्रति व्यक्ति है और फर्स्ट एसी का 1,02,095 रुपए प्रति व्यक्ति. ट्रेन में दो फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट, एक मॉडर्न किचन, नहाने के लिए शावर क्यूबिकल्स जैसी बहुत सी सुविधाएं हैं.


यही नहीं ट्रेन में आपकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है और सीसीटीवी कैमरा से लेकर हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड्स तक तैनात किए गए हैं.



मिलेंगी ये सुविधाएं –
इसस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन के सफर के साथ, एसी होटल में ठहरने की व्यवस्था, दिन की सारी मील्स (केवल वेज), ट्रांसपोर्टेशन, साइट सीइंग भी करायी जाएगी. इसमें ट्रैवल इश्योरेंस भी शामिल है. विस्तार से जानकारी पाने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.


यदि आपको हनारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो एक शेयर अवश्य करें साथ ही इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताए। हमदर्द न्यूज में आपका हार्दिक स्वागत है इसी तरह आपका सहयोग बना रहें।

Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

Youtube channel
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

Whatsapp group
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad