Cryptocurrency bill will come soon in India idea on crypto trading income tax also started
आज हमदर्द न्यूज पोर्टल पर हम आपके लिए लेकर आए खास जानकारी। भारतीय सरकार जिसकी तैयारी में लगी हुई है, क्रिप्टो करंसी को लेकर भरतीय केंद्र सरकार बहुत जल्द कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है, हालांकि उम्मीद यही जताई जा रही है कि यह फैसला क्रिप्टो करंसी और उसके यूजर के फेवर का होगा।
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग भारत में टैक्स के दायरे में आएगी या नहीं इसके लिए भारत के वित्त मंत्रालय ने कथित तौर पर नई कमिटी का गठन किया है।
ख़ास बातें
- वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए नए पैनल को चार सप्ताह का समय दिया गया है।
- पैनल बताएगा क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग इनकम पर टैक्स लग सकता है या नहीं।
- कमिटी द्वारा क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग-आधारित आय पर टैक्सेशन एनालिसिस होगा।
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग भारत में टैक्स के दायरे में आएगी या नहीं इस पर जल्द फैसला हो सकता है। भारत के वित्त मंत्रालय ने कथित तौर पर यह पता लगाने के लिए एक नई समिति का गठन किया है कि क्या क्रिप्टो-ट्रेडिंग से होने वाली आय पर टैक्स लगाया जा सकता है। खबर ऐसे समय में आई है जब देश एक ऑफिशिअल क्रिप्टोकरेंसी बिल की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहा है जिसे संसद के आने वाले विंटर सेशन में पेश किया जाएगा। अभी के लिए, जबकि भारत में क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार में तेजी देखी गई है, देश के पास इसे रेगुलेट करने के लिए कोई ठोस कानून नहीं है।
Inc42 की रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए इस नए पैनल को चार सप्ताह का समय दिया गया है
दिए गए समय की अवधि खत्म होने के बाद पैनल को यह बताना होगा कि क्या क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग से होने वाली आय पर कैपिटल प्रोफिट के रूप में टैक्स लगाया जा सकता है या उन्हें एक नई बनाई गई टैक्स कैटेगरी के तहत क्लासिफाई करने की आवश्यकता होगी।
इस कमिटी द्वारा क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग-आधारित आय पर टैक्सेशन एनालिसिस को कथित तौर पर Cryptocurrency Bill के अंतिम ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। यानी Cryptocurrency Bill में भारत में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड की इनकम पर टैक्स लगाया जाएगा या नहीं, इस बारे में भी ड्राफ्ट में विस्तार से बताया जाएगा।
हाल के महीनों में, भारत में क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में विस्तार देखा गया है। इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत, पाकिस्तान, यूक्रेन और वियतनाम में क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की दर में 880 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
TechStory की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग सात मिलियन भारतीयों ने क्रिप्टोकरेंसी में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,380 करोड़ रुपये) से अधिक की सामूहिक राशि का निवेश किया है। बढ़ते क्रिप्टो-कल्चर के बीच, भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्रिप्टोकरेंसी बिल के ड्राफ्ट को तैयार करने की अनदेखी कर रही हैं। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2021 के अंत तक अपनी पहली ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी को एक रेगुलेटेड "सैंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC)" के रूप में लॉन्च करने पर भी काम कर रही है।
Cryptocurrency Bill क्रिप्टो करंसी को लेकर आपके अपने क्या विचार है इस बारे हमसे अपने विचार साझा करें, नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिख कर हम तक पहुँचाए, यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो एक शेअर अवश्य करें।
Android App
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
Youtube channel🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
Whatsapp group♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



