Police disclosed the murder in 24 hours two accused arrested, Amla police action,
Amla news. दिनाँक 06/11/2021 के 21.30 बजे सूचनाकर्ता श्रीमती सरीता पति सोनू गाठे नि. ग्राम खाण्डेपिपरिया बोरदेही ने रिपोर्ट किया कि वह उसके भाई छन्नु उर्फ मोहन इरपाचे के पास धौंसरा मे रहती थी जो उसके पति सोनू गाठे की आमला आने की खबर मिलने पर दिनाँक 04/11/21 की रात करीबन 20.00 बजे उसके पति सोनू गाठे को आमला से धौंसरा लेकर आने के लिये उसका भाई छन्नु उर्फ मोहन इरपाचे और उसका दोस्त अर्जुन सिलुकर दोनो आमला गये थे ।
रात करीबन 02.00 बजे दोनों ग्राम धौंसरा वापस आये और बताये कि उसका पति सोनू गाठे आमला मे बस स्टैण्ड मे मिला था मगर वह साथ मे नही आया। सूचनाकर्ता ने उसके भाई छन्नु उर्फ मोहन इरपाचे एवं अर्जुन सिलुकर पर शंका जाहिर किया कि उसके पति के संबंध मे उनको जानकारी हो सकती है। आस पास रिश्तेदारी मे तलाश करने पर भी सोनू गाठे नही मिल रहा है। उक्त सूचना पर थाना आमला मे गुम इंसान क्रमाँक 51/21 दर्ज कर जाँच की गई तथा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री नीरज सोनी के निर्देशन मे श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया के द्वारा थाना आमला की पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा सोनू गाठे की पतासाजी के संभव प्रयास किये गये तथा सूचनाकर्ता सरीता गाठे का भाई छन्नु उर्फ मोहन इरपाचे को तलबकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई। जो पुलिस को कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करता रहा किन्तु जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका बहनोई सोनू गाठे उसकी बहन सरीता को आये दिन मारपीट करता रहता था और करीबन चार माह पूर्व भी मारपीट करके तमिलनाडू तरफ मजदूरी करने चला गया था। बहन सरीता और उसके दो बच्चों का भी भरण पोषण नही कर रहा था। इस कारण उसने अपने दोस्त अर्जुन सिलुकर के साथ मिलकर सोनू गाठे को ग्राम धौंसरा मे दयाशंकर सोनपुरे के खेत के पास रपटा मे ले जाकर लात घूंसे मारकर तथा जमीन मे पटककर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा लाश को गणपत पवार के कुँये मे अंदर फेंक दिया है। संदेही द्वारा दी गई उक्त सूचना पर ग्राम धौंसरा स्थित गणपत पवार के कुँये मे पहुँचकर सोनू गाठे का शव को ढूढ़ने का प्रयास किया गया। जो उक्त कुँआ काफी पुराना होकर झाड़ियों से घिरा हुआ था तथा करीब 45 फिट पानी भरा हुआ था। ग्राम धौंसरा के युवकों के द्वारा पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। उक्त कुँये की झाड़िया काटकर हटाई गई तथा ग्रामवासियों के सहयोग से पाँच मोटर पम्पों के माध्यम से कुँये का पानी खाली किया गया जो सोनू गाठे का शव कुँये के तल मे गमछे से हाथ बंधा हुआ मिला। शव बरामदी उपरांत शव का पोष्ट मार्टम सीएचसी आमला मे कराया गया। बाद पीएम शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करने के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मृतक सोनू गाठे की हत्या कर शव कुँए मे फेंकना प्रमाणित पाया जाने से आरोपीगण के खिलाफ थाना आमला में अपराध क्रमाँक 791/21 धारा 302,201,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है तथा आरोपीगण छन्नु उर्फ मोहन पिता शोभाराम इरपाचे उम्र 35 साल नि. ग्राम खाण्डेपिपरिया थाना बोरदेही एवं अर्जुन पिता मन्नु सिलुकर उम्र 24 साल नि. खाण्डेपिपरिया थाना बोरदेही को गिरफ्तार कर कब्जे से मृतक सोनू गाठे का मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त लाठी जप्त कर लिया गया है ।
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया के नेतृत्व में निरी. संतोष पन्रे2ी, उनि. बसंत अहके, उनि.नितिन उइके, सउनि.पंचम सिंह, सउनि. आर.एस.रघुवंशी,प्रआर.मनोज,प्रआर.बसंत,प्रआर.विनय,प्रआर.सुनील, आर.विनय प्रताप,आर.अरविन्द,सै.जोगेन्र्त एवं रामराव एवं एनडीआरएफ टीम बैतूल की भूमिका रही ।
