स्वप्न में दिए दिव्य गुफ़ा के संकेत ,दर्शन के लिए आठनेर ब्लाक के प्रसिद्ध धाम अंबा माई धारुल पहुंची महानगरों से दो बहने ।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Athner news। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र बॉर्डर बैतूल जिले के आठनेर ब्लाक मैं स्थित ग्राम धारूल अंबा माई की महिमा देखिये महानगरों में रहने वाली दो सगी बहने डॉ श्रद्धा मिश्रा एवं पूर्णिमा शर्मा आज अंबा माई की दर्शन के लिए धारुल पहुंची। दिल्ली में रहने वाली डॉ श्रद्धा मिश्रा ने बताया की दो माह पूर्व उन्हे सपने में अम्बामाई की दिव्य गुफा के दर्शन हुए जिसमे पूजा करते वक्त एक महिला से पूछने पर अम्बामाई नाम बताया गया।
जिसके बाद नींद खुलने पर नेट पर सर्च कर उनके द्वारा छाया चित्र ढूंढ़ी गई जिसमें अम्बा माँ गुजरात एवं अम्बा माँ अमरावती के छायाचित्र दिखे जो सपने में दिखने वाली अम्बा माँ जैसी नही दिखी। जिसके बाद यूट्यूब पर सर्च करने छाया चित्र की पहचान गुफा वाली अम्बामाई के रूप में हुई जिसके बाद उनके द्वारा यूट्यूब चेंनल संचालक रविन्द्र मानकर के दिए हुए मोबाइल नम्बर संपर्क कर पहुंच मार्ग की जानकारी लेकर माँ के दर्शन को अम्बामाई पहुँची। जिसके बाद दोनों बहनों ने बताया जैसे सपनो में गुफा के दर्शन हुए थे वैसे ही दर्शन हम साक्षात देख रहे हैं।
यूट्यूब पर अपना चैनल संचालित कर रहे रविन्द्र मानकर ने बताया कि माँ अम्बामाई की महिमा भारत देश के कोने कोने में पहुच रही है। भक्तो के साथ हो रहे चमत्कार के बारे में भक्त अपना अनुभव बता रहे हैं एक साल पहले भी दिल्ली के सराफा व्यापारी के स्वपन में माँ ने आकर दर्शन दिए थे जिसके बाद उनकी मुराद पूरी होने पर अम्बामाई पहुचकर 1 किलो चाँदी का छत्र एव 250 ग्राम की चरण पादुका भेट की थी।