Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छात्र हितों की रक्षा के लिए छात्र संघ का चुनाव होना जरूरी - अवेज सौदागर ब्लाकअध्यक्ष एनएसयुआई

 



पाॅढुरणा/ विशाल साहु 



पाॅढुरणा विधानसभा के नान्दनवाडी एनएसयुआई के ब्लाक अध्यक्ष अवेज सौदागर का कहना है कि पिछले दो वर्ष से समस्त महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, 

सरकार छात्र संघ चुनाव नही कराकर छात्र राजनीति को दबाने की कोशिश में है। पूर्व में सभी राजनीतिक दलों को अपनी राजनैतिक सभाएं आयोजित करने की पूर्ण रूप से छूट प्रदान की गई थी परन्तु छात्र संघ चुनाव को अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। समस्त महाविद्यालय पूर्ण रूप से खुल चुके है, कक्षाएं भी नियमित चल रही हैं और शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। छात्रसंघ चुनाव छात्रों की समस्याओं को मंच देने का कार्य करता है। छात्र हितों की रक्षा एवं छात्रों की समस्याओ को दूर करने के लिए छात्र संघ चुनाव का होना जरूरी है।ì

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad