Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छूट गई थी बस, घर छोड़ने के बहाने ले जाकर 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, घटनास्थल पर पहुंची एसपी। आठनेर थाना क्षेत्र की 9 वीं की छात्रा से की हैवानियत, शिकायत पर मामला दर्ज।

 

छूट गई थी बस, घर छोड़ने के बहाने ले जाकर 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, घटनास्थल पर पहुंची एसपी।

आठनेर थाना क्षेत्र की 9 वीं की छात्रा से की हैवानियत, शिकायत पर मामला दर्ज।





Athner news. आठनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्ष, 7 माह की नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से हडकंप मच गया है।  पीडित छात्रा कक्षा 9 वीं मे पडती है।और कपडे लेने के लिए अपने गांव से आठनेर आयी थी। गांव पहुंचने के लिए बस छूटने से बसस्टैंड के प्रतीक्षालय मे बैठी थी।आरोपी ने  घर छोड़ने के बहाने बाइक से खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना 14 दिसंबर की है।आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।जिसके चलते छात्रा ने घर पर देरी से जानकारी दी।पीडिता ने अपने परिजनों  के साथ मंगलवार को थाना पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। 




पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 दिसंबर को वह कपड़े लेने आठनेर आई थी। इस बीच उसकी बस छूट गई तो वह आठनेर बस स्टैंड पर बैठी थी। रात 8 बजे के करीब आठनेर का तोहित खान उसके पास आया और घर छोड़ने का कहकर बाइक से एक अनजान स्थान पर ले गया। मोटर साइकिल पर एक और लड़का बैठा था। उसका मुंह बंधा था। एक खेत में ले जाकर तोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटनाक्रम के संबंध में सब इंस्पेक्टर सुमन मिश्रा को जानकारी दी। 




आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज 
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तोहित पिता शेख राजा के खिलाफ धारा 376, 506, 34, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता आरोपी के अन्य पांच दोस्तों के भी नाम पुलिस को दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 
पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना
मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद और महिला सेल प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर ने मौका मुआयना किया। इसके बाद आठनेर थाना पहुंच कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad