नवनियुक्त हुए खामखेड़ा पंचायत से मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला सचिव
जुन्नारदेव || जुन्नारदेव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खामखेड़ा से अंतर्राष्ट्रीय कंगला मांझी सरकार मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिनेश धुर्वे एवं जिला सचिव पुलकराम आहके, एवं प्रदेश उप संचालक सुनेसलाल मरकाम ने छत्तीसगढ़ मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फुलवा देवी कांगे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. डी. कांगे एवं समस्त कार्यकर्ताओं के एक बड़ी महासभा में अपने अपने पदभार के लिए शपथ ग्रहण लिए एवं देश के प्रति जागरूक एवं सकारात्मक कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा ली। आदिवासियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अनाचार प्रताड़ना को हमेशा के लिए दूर करने हेतु आदिवासियों को शिक्षित एवं रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु संगठित होकर कार्य करने हेतु आश्वासन दिए। जुन्नारदेव ब्लॉक की ग्राम पंचायत खामखेड़ा से प्रदेश स्तर में कार्य करने हेतु कंगला मांझी सरकार ने मौका दिया इस बात से सभी जनता
ने अंतर्राष्ट्रीय राजमाता अध्यक्ष फुलवा देवी जी को धन्यवाद व्यक्त किया।