Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर मोर्शी रेंज के बोरपेंड सालबर्डी जंगल में दिखा तेदुआ, कार सवारों ने बनाया वीडियो।



आठनेर मोर्शी रेंज के बोरपेंड सालबर्डी जंगल में दिखा तेदुआ, कार सवारों ने बनाया वीडियो।





athner news।जिले में इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में बाघ देखे जाने के दावें किए जा रहे हैं वहीं उनकी मौजूदगी के प्रमाण भी देखने को मिल रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि दक्षिण वन मंडल की आठनेर मोर्शी रेंज में शनिवार की शाम बाघ दिखा। वीडियो बनाने वाले उइके परिवार का दावा है कि मोर्शी रेंज के बोरपेंड व सुकुवा के पास सैदाल घोन्दी (नाला) के पास शनिवार की शाम 7 बजे सालबर्डी से आते समय उन्होंने ने बाघ को सड़क क्रासिंग करते समय देखा। परिवार के द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया।उइके परिवार का कहना कि बाघ देखकर उनका पूरा परिवार खुश हो गया कुछ लोगों ने इसकी सूचना रेंज के अधिकारियों को भी दी है। अगर दावा सही है तो वन विभाग के लिए खुशी की खबर है क्योंकि इस समय अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2022 के तहत वन क्षेत्रों में वन्य प्राणियों का आंकलन किया जा रहा है। जिले में कुछ जगह बाघ के पगमार्क भी मिले हैं।


इससे ऐसा लगता है कि प्रदेश को जो टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था उसे वन विभाग बरकरार रखेगा। इस संबंध में मोर्सी रेंज के रेंज अधिकारी से उनका पक्ष लेना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क में नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं आ पाया। जानकारों ने वीडियो देख कर बताया कि यह बाघ का बच्चा 8 से 10 माह का होगा और आसपास इसकी माँ भी होगी। हालांकि यह इलाका मेलघाट टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad