डॉ अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आमला विधायक योगेश पंडाग्रे एवं भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे ने माल्यार्पण कर नमन किया।
सारणी। आज दिनांक 6 दिसंबर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे के नेतृत्व में बैतूल मैं बाबा साहब के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया ।
इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बाबा साहब इस राष्ट्र की धरोहर हैं ।उनके द्वारा निर्मित संविधान से आज आधुनिक भारत का संचालन हो रहा है। हम सभी को आज के दिन बाबा साहब को अपने देश के विकास का पाथगामी होते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा किशोर मोहबे ने कहा कि बाबा साहब हम सबके प्रेरणा है ।उनके बताए गए मार्ग पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विकास के पथ पर पथ गामी है ।सभी मंडलों पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयसिंहपुर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक नागले नगर पालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़े कर सारणी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे प्रदीप ,जुबेर पटेल, राजेश पंडोले राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
