Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खेड़ली-मोरखा मंडल की बैठक संपन्न

 खेड़ली-मोरखा मंडल की बैठक संपन्न




बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे  )-- रविवार को गायत्री परिसर ग्राम कुजबा में खेड़ली मोरखा मंडल की बूथ विस्तारक योजना की कामकाजी बैठक संपन्न हुई।जिसमे ग्राम केन्द्र स्तर पर बूथ विस्तारक और आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किए गए। मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सभी बूथ स्तर पर बूथ विस्तारक तथा आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया जाना है तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने,केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु रणनीति बनाई गई।इस बैठक में मुलताई से पधारे इस मंडल के प्रभारी जगदीश पंवार तथा प्रभात पट्टन से पधारे इस मंडल के विस्तारक सुभाष देशमुख मुख्य रूप से मौजूद हैं, दोनों अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन तथा पार्टी के विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात अतिथियों द्वारा अपने अपने संबोधन दिए।कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल द्वारा हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद जनरल विपिन रावत तथा सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस बैठक में मंडल प्रभारी जगदीश पंवार,मुख्य अतिथि श्री सुभाष देशमुख मंडल विस्तारक (पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात पट्टन), खेड़ली मोरखा मंडल के मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी,उमेश पंवार, महेश डांगे,रामनाथ डोंगरे,विजित सोलंकी,विनायक साबले,कैलाश साहु,अनिल सोलंकी,राजीव कामतकर,चन्द्रभान वागद्रे,सचिन बिहारिया,राहुल साहू,चैतराम कालभोर, प्रवीण मैनवे सहित बडी संख्या में जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad