सी डी एस विपिन रावत सहित सहीदो को किया याद
मोहखेड़:- आज ग्राम बदनूर में शाम 7 बजे स्कूल चौक में कुनूर विमान हादसे में हमारे देश के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत जी औऱ उनकी धर्मपत्नी के साथ 11 इंडियन आर्मी के जवान शहिद हो गये सभी शहीद वीर सपूतों को भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
उनके सम्मान के लिए गांव के युवा गांव की माताएं बहने गांव के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें मनोज भादे ,अजय शेरके, टिंकू खरपूसे, देवीलाल भादे, सुदामा भादे, विश्व हिंदू परिषद मोहखेड़ बजरंग दल अध्यक्ष दिनेश पवार, रवि खरपूसे , आकाश कालभूत, हेमंत चौधरी मुनीम पवार जी के साथ अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।