Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जादू टोने के संदेह में की थी केलबेहरा के गुलसिंह की नृशंस हत्या,आरोपी गीरफ्तार।

 जादू टोने के संदेह में की थी केलबेहरा के गुलसिंह की नृशंस हत्या,आरोपी गीरफ्तार।



पहले मांगा पीने का पानी फिर धारदार चाकू से तीनों ने बारी-बारी कर हमला किया।



Athner news.आठनेर के केलबेहरा में वृद्ध की हत्या जादू-टोने के शक में की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का शक मृतक के भतीजे पर भी हुआ, लेकिन भतीजे के कथन के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपियों के पैर में चाकू से चोट भी आई थी। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति बाई कुमरे ने बताया कि मेरा देवर सकल ने दूसरी पत्नी रख ली है। इसी बात को लेकर करीबन10 दिन पहले सकल का लड़का राम कुमरे मेरे घर आकर गाली गुफ्तार किया था। इस आधार पर पुलिस ने रामू कुमरे से पूछताछ की। उसने बताया कि मेरे पिताजी ने दूसरी पत्नी रख ली है गुलसिह और सहदेव उसको डाटने की बजाए घर पर आने जाने देते हैं। इसी बात को लेकर गुलसिंह और सहदेव से हमारा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रामू ने बताया कि चार दिसंबर की रात में घर बीनू उर्फ विनोद आहके मेरे घर आया और बोला कि तेरे पिता गुलसिंह बहुत जादू टोना करता है। इतना बोल कर जाने लगा, बाहर जाकर देखा तो अलकेश भलावी और हेमराज धुर्वे भी खड़े थे। फिर तीनों जगल पहाड़ी की तरफ चले गए थे। रामू के कथन की पुष्टि के लिए संदेही बीनू उर्फ विनोद आहके, अलकेश भलावी और हेमराज धुर्वे का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर तीनों से पूछताछ की तीनों ने गुलसिंह की हत्या करना स्वीकार किया।



चाकू मारकर पत्थर से कुचला

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी चार दिसंबर की रात 8.30 बजे पैदल गांव से जंगल के खेत में झोपड़ी पर पहुंचे। गुलसिंह से पीने का पानी मांगा। गुलसिंह लेटा हुआ था. तभी हेमराज धुर्वे ने अपने साथ ले गया धारदार चाकू से गुलसिंह के छाती और पेट पर बार किया अलकेश और विनोद ने भी बारी-बारी कर हमला किया पत्थर के पाट से गुलसिंह का सिर कुचल दिया। शव को कबड़ी से ढक दिया। इसके बाद अपने- अपने घर चले गए। विनोद और अलकेश के पैर में चाकू चोट आई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad