Watch video : भगवान को खुश करने के लिए कांटों की सेज पर लेटे लोग।
रज्जड़ समुदाय ने ग्राम बीजासन में भोडंई उत्सव मनाया,समुदाय के बीच वर्षों से चली आ रही परंपरा।
Athner news. रज्जड़ समुदाय ने ग्राम बीजासन में भोडंई उत्सव मनाया। उत्सव की खासियत यह थी कि मन्नतधारियों को कांटों की सेज पर लोटकर मन्नत पूरी करना पड़ती है। इस आयोजन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में जनसमूह उमड़ता है। ग्राम बीजासन के भौजू, नरेंद्र और कल्लू ने बताया की दीपावली के एक माह बाद समाज के सभी युवा नबुजुर्गों द्वारा बड़ी संख्या में पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान को खुश करने के लिए कांटों पर लेटकर समुदाय के लोग भगवान को खुश करने का प्रयास करते हैं और उसके बाद गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की भी कामना करते हैं। समुदाय के बीच वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है। बीजासन गांव में पर्व मनाने के लिए समाज के सभी लोग बड़ी संख्या में चौपाल पर शामिल होते हैं। ऐसी भी मान्यता बताई गई है कि जब तक शरीर से खून नहीं रिसता तब तक लगातार कांटों पर लौटना पड़ता है। इस परंपरा को जिंदा रखने के लिए समाज के युवा वर्गों ने 8 दिसंबर को पर्व को मनाया है।