बकरी चराने गया बिहरगाव निवासी युवक पेड़ से गिरा, पैर की हड्डी टूटी।
वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें। 👇
Multai News. विधानसभा अंतर्गत विकासखंड प्रभात पट्टन के बिहरगांव निवासी रामकिशोर पिता नथन उम्र 45 वर्ष बकरी चराने के लिए जंगल में गया था बकरियों को चारा खिलाने के लिए पेड़ पर पत्ती तोड़ने के लिए चड़ गया, लेकिन उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया जंगल से जैसे तैसे वह अपने घर आया तो एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने उसको मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । प्राथमिक उपचार के बाद में पैर की हड्डी टूटने की वजह से डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रामकिशोर को परिजनों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बेतूल ले गए।
