Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कतिया समाज की विधिवत बैठके प्रारम्भ की गई।

 कतिया समाज की विधिवत बैठके प्रारम्भ की गई।

अशोक आरसे...✍️

जुन्नारदेव ||  देवो के देव महादेव की नगरी पहली पायरी विशाला मंदिर , जुन्नारदेव में सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर प्रस्तावित संत भूरा भगत धाम स्थल का अवलोकन कर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत बैठक की शुरुआत की गई जिसमें एजेंडा अनुसार विषयो पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

🔸आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य महादेव मेला को देखते हुए निर्धारित प्रस्तावित स्थल पर संत भूरा भगत जी की 3.5 फ़ीट की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

🔸 आमजन के सहयोग से संचालित वनवासी कल्याण आश्रम जुन्नारदेव में शुद्ध पेयजल हेतु RO वाटर लगाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।

🔸आगामी समय मे विधानसभा परासिया में राष्ट्रीय संगठन के मार्गदर्शन में संत भूरा भगत कतिया समाज समिति, जुन्नारदेव एवं  सतपुड़ा कतिया समाज कल्याण संस्था, परासिया के सयुंक्त तत्वावधान में विवाह योग्य युवक एवं युवतियो का महापरिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

🔸समाज मे ओर भी रचनात्मक कार्य करने के लिए सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चर्चा कर समाज के उत्थान, कल्याण, विकास पर चर्चा की गई।

🔸दिनाँक 5 मार्च 2022 को घंसौर में कतिया समाज समिति घंसौर के आमंत्रण पर वहां सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय संगठन के आहवान पर सम्मानीय श्री अशोक पठारे जी एवं सम्मानीय श्री ठाकुरदास नागवंशी जी विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सहमति प्रदान की

🔸बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखनंदन जावरे जी, जुन्नारदेव ब्लाक अध्यक्ष श्री राकेश बारसिया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री केoकेo खोबरे जी, राष्ट्रीय लेखापरीक्षक श्री मनोज जोहरे जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री राकेश नागेश जी, सचिव श्री प्रदीप शिववंशी जी, कोषाध्यक्ष श्री मोहन चंचल जी, ब्लाक उपाध्यक्ष श्री राकेश खरे जी, निर्माणाधीन चबूतरा के तकनीकी मार्गदर्शक श्री दिनेश जोहरे जी, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष श्री राकेश नाग जी, श्री राकेश बारसिया जी, श्री राजेश चौकसे जी, श्री हरीश बेलवंशी जी, रविदास नागवंशी, श्री जगदीश नायक, दीपक, महेश आदि अन्य सामाजिक बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति में स्वल्पाहार कर बैठक का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad