राकेश अग्रवाल बने एमडीआरटी अभिकर्ता। पीएनबी मेटलाइफ से जिले में पहली बार किसी ने प्राप्त की उक्त उपलब्धि
मुलताई।मुलताई के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार राकेश अग्रवाल पीएनबी मेटलाइफ के एमडीआरटी अभिकर्ता बन गए हैं। श्री अग्रवाल को भोपाल के सौरभ गौर एवं दिनेश सूर्यवंशी द्वारा एमडीआरटी अभिकर्ता की उपाधि से पुरस्कृत किया गया है।श्री अग्रवाल ने 2021 में कमीशन आधार पर एवं टारगेट आधार पर उक्त उपलब्धियां प्राप्त की है। बैतूल जिले में पीएनबी मेटलाइफ की ओर से प्रथम बार किसी को एमडीआरटी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। अग्रवाल ने बताया कि श्री दिनेश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में उन्हें उक्त सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के बाद विश्व स्तरीय बीमा सलाहकार सम्मेलन जो कि आगामी माह में यूएस में होने जा रहा है,उस सम्मेलन में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करने की अहर्ता मिल गई है।इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी इष्ट मित्रों सामाजिक बंधुओं एवं पॉलिसी धारकों का आभार व्यक्त किया है।
