, निशा की गौसेवा पहल की लोगों ने की सराहना,
गौमाता की सेवा के लिये आप सभी करे प्रयाश --डिप्टी कलेक्टर निशा बाँगरे ---
निशा बांगरे जी ने गौशाला के निमित्त पत्रकार दिलीप चौकीकर के जन्मदिन पर गौशाला के लिये सगुण की सोने की अंगूठी का किया दान, आज बेटे के जन्मदिन पर मिली राशि, की गौसेवा के लिये की समर्पित,उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व गौशाला के निमित्त समाजसेवी मनोज वाधवा की सुपुत्री मान्या के जन्मदिन पर हुए आयोजन में 70 हजार रुपये की राशि मनोज वाधवा ने गौशाला को समर्पित की थी।इसी क्रम को बरकरार रखते हुए निशा बांगरे जी ने महावीर गौशाला में मनाया बेटे समयक का जन्मदिन --
जिले भर से पहुँचे समाज सेवी -आमला - नगर के साई मंदिर परिषर स्थित हनुमान गौशाला का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।समिति का प्रयाश है कि समिति से जुड़े सम्मानित सदस्यों एवं आमजन के सहयोग से सुंदर गोशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।जिसके लिये समिति द्वारा अभिनव पहल की शुरुआत कर आमजन से अपील की है कि स्यादि की सालगिरह एवं जन्मदिन के आयोजन घर की बजाय गोशाला में ही आयोजित किया जाय।हनुमान गोशाला समिति के सुझाव पर समिति सदस्य डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे एवं सुरेश अग्रवाल ने गोशाला पहुँच बेटे समयक का द्वतीय जन्मदिन गौशाला परिवार एवं विभिन्न सेवाभावी समिति सदस्यों के बीच मनाया गया। गौरतलब हो कि आयोजन पूर्व उपस्थित जनों से ।उपहार न लेकर उपहार की राशि गोशाला में दान करने लोंगो से अपील की गई।बतादे समयक के जन्मदिन पर मिली 21 हजार रुपये राशि डिप्टी कलेक्ट बांगरे द्वारा समिति को भेंट कर गौसेवा कार्य मे उपयोग की बात कही गई।ज्ञात हो कि हनुमान गौशाला निर्माण पूर्व निशा बांगरे द्वारा अपनी सगुण की अंगूठी का दान भी किया जा चुका है।गौसेवा के लिये समर्पित भाव से की जा रही प्रशासनिक अधिकारी की सेवाभावी पहल एवं आमजन के बीच उपस्थिति की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।वहीं मेडम बांगरे उपस्थित जनों से गौसेवा निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की है।उपस्थित कार्यक्रम में जिले भर से सेवाभावी संघठन प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया एवं आभार गोशाला समिति अध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी एन वासनिक तहसीलदार आमला,वी के पालीवाल स्टेशन प्रबंधक रेलवे आमला,संजय साहू व्यापारी संघ अध्यक्ष आमला,मोटवानी जी व्यापारी संघ अध्यक्ष बोडखी,मनोज वाधवा,देवेंद्र राजपूत,शिवपाल उबनारे,राजेश पंडोले,संजय सातनकर,विनोद बेले,अकरम खान,हेमंत गुगनानी,अनिल पटेल सोनी अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला,बाला जैन,,पत्रकार दिलीप चौकीकर, पंकज अग्रवाल,जितेंद्र शर्मा,हरिप्रसाद गोहे,लायन्स क्लब बैतूल सिटी के पदाधिकारी,बौद्ध विहार शोभापुर,भीम सेना सारणी,वाधवा फैन्स ग्रुप,जनसेवा कल्याण समिति आमला,आटो एम्बुलेंस योजना,सहित विभिन्न संगठन के लोग उपस्थित थे।